दुनियाभर में World Book And Copyright Day 2026 मनाया गया
2026-04-23 : हाल ही में, 23 अप्रैल के दिन दुनियाभर में विश्व पुस्तक दिवस (World Book And Copyright Day 2026) मनाया गया है। पाठकों को बता दे की इस दिवस को प्रतिवर्ष 23 अप्रैल को इसलिए मनाया जाता है क्योंकि - इस दिन कई प्रमुख लेखकों ने जन्म लिया या उनकी मृत्यु हो गई थी। जैसे - विलियम शेक्सपियर, मिगुएल डे सर्वेंट्स और जोसेप प्लाया का 23 अप्रैल को निधन हुआ था। वहीं मैनुएल मेजिया वल्लेजो और मौरिस ड्रून का 23 अप्रैल के दिन जन्म हुआ था।
ध्यान रहे की पहली बार “विश्व पुस्तक दिवस” 23 अप्रैल 1995 को मनाया गया था। किताबों का हमारे जीवन में क्या महत्व है, इसके बारे में बताने के लिए विश्व पुस्तक दिवस पर शहर के विभिन्न स्थानों पर सेमिनार आयोजित किये जाते हैं।