World Earth Day 2026 - Our Power, Our Planet
2026-04-21 : हाल ही में, 22 अप्रैल के दिन दुनियाभर में विश्व पृथ्वी दिवस (World Earth Day 2026) मनाया गया है। पाठकों को बता दे की इस दिवस को प्रतिवर्ष 22 अप्रैल को हमारे ग्रह को नुकसान पहुंचाने वाले विभिन्न मुद्दों, विशेष रूप से जलवायु परिवर्तन और ग्लोबल वार्मिंग के बारे में जागरूकता फ़ैलाने के उद्देश्य से मनाया जाता है। इस दिवस को पहली बार 22 अप्रैल 1970 को मनाया गया। इसे 193 देशों में मनाया जाता है।
इसकी स्थापना अमेरिकी सीनेटर "जेराल्ड नेल्सन" ने 1970 में एक पर्यावरण शिक्षा के रूप की थी। इस बार पृथ्वी दिवस की थीम - "Our Power, Our Planet" रखी गयी है। यह उत्सव इस वर्ष के वैश्विक विषय, "हमारी शक्ति, हमारा ग्रह" के अनुरूप है, जो पर्यावरण की रक्षा और संरक्षण की साझा जिम्मेदारी को उजागर करता है।