National Maritime Day 2026: Maritime India — Empowering Progress
2026-04-06 : हाल ही में, 05 अप्रैल के दिन पुरे भारत में राष्ट्रीय समुद्र दिवस (National Maritime Day 2026) मनाया गया है। पाठकों को बता दे की राष्ट्रीय समुद्र दिवस प्रतिवर्ष 05 अप्रैल को ही मनाया जाता है, जबकि विश्व समुद्र दिवस प्रतिवर्ष सितंबर महीने के अंतिम गुरूवार को मनाया जाता है। राष्ट्रीय समुद्री दिवस के उद्देश्य आज केवल भारत के नौवहन गौरव को मनाने के लिए ही नहीं रह गया है।
इस वर्ष इस दिवस की थीम "Maritime India — Empowering Progress" रखी गयी है। इस दिवस को मनाने के प्रमुख उद्देश्यों में - देशवासियों को समुद्री व्यापार और यातायात के महत्व से अवगत कराना, लोगों को भारत के नौवहन स्रोतों की जानकारी उपलब्ध कराना, भारतीय नौसैन्य अफसरों और नाविकों को यथोचित सम्मान देना, देश के युवाओं को समुद्री गतिविधियों में भागीदार बनाना शामिल है।
ध्यान रहे की 05 अप्रैल की तारीख पहले भारतीय स्वामित्व वाले जहाज SS लॉयल्टी (SS Loyalty) की पहली यात्रा की वर्षगांठ का प्रतीक है, जिसने 1919 में मुंबई से लंदन के लिए उड़ान भरी थी।