Forgot password?    Sign UP
Odisha Foundation Day 2026 - उत्कल दिवस मनाया गया

Odisha Foundation Day 2026 - उत्कल दिवस मनाया गया


Advertisement :

2026-04-03 : हाल ही में, 01 अप्रैल को ओडिशा राज्य का स्थापना दिवस (Odisha Foundation Day 2026) मनाया गया है। आपकी बेहतर जानकारी के लिए बता दें की इस दिवस को "उत्कल दिवस" के नाम से भी जाना जाता है। 01 अप्रैल 1936 को देश के प्रथम भाषा आधारित राज्य के तौर पर उत्कल प्रांत का गठन हुआ था। इस वर्ष राज्य का 91वां स्थापना दिवस मनाया गया है। इस दिवस को मनाने के उद्देश्य एक अलग राजनीतिक पहचान हासिल करने, निवासियों के बीच एकता की भावना को प्रोत्साहित करने और अपने संघर्ष की याद को बरकार रखना है।

क्योंकि गठन होने के बाद से ओरिशा (ओडिशा) अपनी समृद्ध भाषा, साहित्य, कला व संस्कृति तथा विशेष खाद्य व्यंजन व पेय समेत अन्य क्षेत्रों में आज पूरी दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बनाने में सफल हुआ है। उत्कल प्रदेश मंदिर, कलाकृति, ओडिशी नृत्य जैसी कला, संगीत संस्कृति को लेकर अपना विशेष स्थान रखता है।

All About Odisha State In Hindi-



◉ क्षेत्रफल की दृष्टि से यह भारत के भारत का 8वां सबसे बड़ा राज्य है।

◉ जनसंख्या के हिसाब से यह भारत का 11वां सबसे बड़ा राज्य है।

◉ इस राज्य की राजधानी "भुवनेश्वर" है।

◉ इस राज्य के पड़ोसी राज्यों में - उत्तर में झारखंड और पश्चिम बंगाल, पश्चिम में छत्तीसगढ़ और दक्षिण में आंध्र प्रदेश स्थित है।

◉ ओडिशा का राज्य पक्षी "इंडियन रोलर (नीलकंठ)" है।

◉ ओडिशा का राज्य पशु "साम्भर हिरण" है।

◉ ओडिशा का राजकीय वृक्ष "बुरांश" है।

Provide Comments :


Advertisement :