World Poetry Day 2026 - Unity, Peace, and Cultural Expression Through Verses
2026-03-21 : हाल ही में, 21 मार्च के दिन दुनियाभर में विश्व कविता दिवस (World Poetry Day 2026) मनाया गया है। पाठकों को बता दे की संयुक्त राष्ट्र ने वर्ष 1999 में प्रतिवर्ष 21 मार्च को विश्व कविता दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की थी। जिसके बाद पहली बार इस दिवस को वर्ष 2000 को मनाया गया था। और इस दिवस को मनाने का मुख्य उद्धेश्य कविताओं का प्रचार- प्रसार करना है। इस वर्ष इस दिवस की थीम - "Unity, Peace, and Cultural Expression Through Verses" रखी गयी है।
कविता क्या है?
कविता एक ऐसा माध्यम है जिसके जरिए एक कवि अपने शब्दों की ताकत और अपने व दूसरों के दिल के भाव व्यक्त कर सकता है, कविता के मदद से ही प्रकृति में फैली सुन्दरता तथा माँ और उसके बच्चे के बीच प्यार को परोसा जा सकता है।