Sahitya Akademi Award 2026 दिए गए, देखें विजेताओं की पूरी सूची...
2026-03-19 : हाल ही में, साहित्य अकादमी ने 24 भाषाओं में अपने वार्षिक Sahitya Akademi Award 2026 की घोषणा की है। आपको बता दे की इस साल हिंदी साहित्य के लिए यह पुरस्कार कवयित्री "ममता कालिया" को प्रदान किया जाएगा। इस साल कुल 24 कृतियों को सम्मानित किया गया, जिनमें 8 काव्य संग्रह, 4 उपन्यास, 6 कहानी संग्रह, 2 निबंध पुस्तकें, 1 साहित्यिक आलोचना, 1 आत्मकथा और 2 संस्मरण शामिल हैं।
Sahitya Akademi Award 2026 Winners List-
यहाँ हम आपको निम्नलिखित बिन्दुओं द्वारा भाषा का नाम और उसके विजेता लेखक की सूची के बारें में बता रहे है, जो इस प्रकार है:
◉ असमिया: देवव्रत दास
◉ बांग्ला: प्रसून बंद्योपाध्याय
◉ बोडो: सहैसुली ब्रह्मा
◉ डोगरी: खजूर सिंह ठाकुर
◉ अंग्रेज़ी: नवतेज सरना
◉ गुजराती: योगेश वैद्य
◉ हिंदी: ममता कालिया
◉ कन्नड़: अमरेश नुगाडोनी
◉ कश्मीरी: अली शैदा
◉ कोंकणी: हेनरी मेंडोंका (एच.एम. पर्नाल)
◉ मैथिली: महेंद्र
◉ मलयालम: एन. प्रभाकरण
◉ मणिपुरी: हाओबम नलिनी
◉ मराठी: राजू बाविस्कर
◉ नेपाली: प्रकाश भट्टराई
◉ ओड़िया: गिरिजाकुमार बलियार सिंह
◉ पंजाबी: जिंदर
◉ राजस्थानी: जितेंद्र कुमार सोनी
◉ संस्कृत: महामहोपाध्याय साधु भद्रेशदास
◉ संथाली: सुमित्रा सोरेन
◉ सिंधी: भगवान अटलानी
◉ तमिल: सा. तमिलसेलवन
◉ तेलुगु: नंदिनी सिधा रेड्डी
◉ उर्दू: प्रीतपाल सिंह बेटाब
About Sahitya Akademi Award In Hindi-
◉ यह पुरस्कार साहित्य अकादमी द्वारा प्रतिवर्ष दिया जाता है।
◉ यह अकादमी प्रतिवर्ष भारत को अपने द्वारा मान्यता प्रदत्त प्रमुख भाषाओं में से प्रत्येक में प्रकाशित सर्वोत्कृष्ट साहित्यिक कृति को पुरस्कार प्रदान करती है।
◉ ये पुरस्कार पहली बार साल 1955 में दिये गये थे।
◉ भारतीय संविधान की 8वीं अनुसूची में शामिल 22 भारतीय भाषाओं के अलावा ये राजस्थानी और अंग्रेज़ी भाषा सहित कुल 24 भाषाओं में प्रदान किया जाता है।
◉ पुरस्कार की स्थापना के समय पुरस्कार राशि केवल 5000 रु. थी लेकिन समय-समय पर यह राशि बढ़ती गई।