Forgot password?    Sign UP
World Theatre Day 2026 : Theatre and a Culture of Peace

World Theatre Day 2026 : Theatre and a Culture of Peace


Advertisement :

2026-03-29 : हाल ही में, दुनियाभर में 27 मार्च के दिन विश्व रंगमंच दिवस (World Theatre Day 2026) मनाया गया है। पाठकों को बता दे की वर्ष 1961 में इंटरनेशनल थिएटर इंस्टिट्यूट ने इस दिन की स्थापना की थी। इस दिवस को मनाने का उद्देश्य लोगों में थिएटर को लेकर जागरुकता लाना और थिएटर की अहमियत याद दिलाना है। इस वर्ष इस दिवस की थीम "Theatre and a Culture of Peace" रखी गयी है।

प्रतिवर्ष दुनिया भर में इस दिन राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय थिएटर समारोह होते है। अंतर्राष्ट्रीय रंगमंच सन्देश इस दिन का एक महत्त्वपूर्ण आयोजन है। इस अवसर पर किसी एक देश के रंगकर्मी द्वारा विश्व रंगमंच दिवस के लिए आधिकारिक सन्देश जारी किया जाता है। जानकारी रहे की वर्ष 1962 में फ्रांस के जीन काक्टे पहला अन्तर्राष्ट्रीय सन्देश देने वाले कलाकार थे। वही साल 2002 में, भारत के गिरीश कर्नाड, जो एक मशहूर रंगकर्मी रह चुके हैं, को यह उपलब्धि हासिल हुई थी।

Provide Comments :


Advertisement :