Mukhyamantri Samuhik Vivah Yojana 2026: सरकार दे रही बेटियों की शादी कराने के लिए ₹1 लाख की सहायता, ऐसे ले लाभ
जैसा की हम सब जानते है हमारे देश में बेटी की शादी हर परिवार के लिए एक बड़ी जिम्मेदारी होती है। गरीब परिवार अक्सर अपनी क्षमता से कहीं अधिक खर्च कर देते हैं, जिससे उन पर भारी आर्थिक दबाव पड़ता है। इसी समस्या को दूर करने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना (Mukhyamantri Samuhik Vivah Yojana 2026) चला रही है। आपको बता दे की इस योजना के तहत हर जोड़े को कुल 1 लाख रुपये तक की सहायता दी जाती है।
इसलिए अगर आप भी Samuhik Vivah UP योजना का लाभ लेना चाहते हैं तो यह लेख ध्यान से पढ़ें। यहाँ हम आपको Mukhyamantri Samuhik Vivah Yojana UP से जुड़ी हर जरूरी जानकारी देंगे — जैसे योजना का लाभ किसे मिलेगा, Mukhyamantri Samuhik Vivah Yojana UP Online Registration कैसे करें और कौन-कौन से दस्तावेज जरूरी हैं।
CM Samuhik Vivah Yojana UP का उद्देश्य-
दोस्तों यह उत्तर प्रदेश सरकार की एक महत्वाकांक्षी कल्याणकारी योजना है जिसका उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बेटियों की शादी में आर्थिक सहयोग देना है। इस योजना में सामूहिक विवाह आयोजित किए जाते हैं जिससे खर्च भी कम होता है और सरकारी मदद भी मिलती है।
खास बात यह है कि इस योजना में गरीब परिवारों की बेटियों के साथ-साथ विधवा या दिव्यांग अभिभावकों की बेटियों को प्राथमिकता दी जाती है। Mukhyamantri Samuhik Vivah Yojana 2026 के तहत हर नवविवाहित जोड़े को मिलने वाली सहायता राशि इस प्रकार है:
• नकद सहायता: ₹60,000
• उपहार सामग्री: ₹25,000
• अन्य खर्चों के लिए: ₹15,000
कुल सहायता: ₹1,00,000
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना का लाभ किसे मिलेगा?
इस योजना का लाभ उठाने के लिए नीचे दी गई पात्रता शर्तें पूरी करनी होंगी:
• आवेदक उत्तर प्रदेश का स्थायी निवासी होना चाहिए।
• परिवार की वार्षिक आय 2 लाख रुपये से कम होनी चाहिए।
• दुल्हन की आयु 18 वर्ष और दूल्हे की आयु 21 वर्ष से अधिक होनी चाहिए।
• यह योजना सभी समुदायों के लिए उपलब्ध है।
• विधवा और दिव्यांग अभिभावकों की बेटियों को विशेष प्राथमिकता दी जाती है।
Mukhyamantri Samuhik Vivah Yojana Document (जरूरी दस्तावेज)-
यहाँ हम निम्नलिखित बिन्दुओं द्वारा आपको Mukhyamantri Samuhik Vivah Yojana Document की पूरी सूची बता रहे है, जिसे समझकर अगर आप भी इस योजना का लाभ लेने के बारें में सोच रहे है तो इन्हें तैयार रखें:
• दूल्हा और दुल्हन की पासपोर्ट साइज फोटो
• आधार कार्ड या वोटर आईडी कार्ड (दूल्हा और दुल्हन दोनों का)
• जन्म प्रमाण पत्र (दूल्हा और दुल्हन दोनों का — उम्र सत्यापन के लिए)
• नवविवाहित लड़की की बैंक पासबुक (सहायता राशि सीधे इसी खाते में आएगी)
• निवास प्रमाण पत्र
• परिवार का आय प्रमाण पत्र
Mukhyamantri Samuhik Vivah Yojana UP Online Registration कैसे करें?
दोस्तों इस सामूहिक विवाह योजना के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया बेहद आसान है। नीचे दिए गए स्टेप्स को ध्यान से फॉलो करें:
Step 1: सबसे पहले आप आधिकारिक वेबसाइट shadianudan.upsdc.gov.in पर जाएं।
Step 2: इसके बाद यहाँ से आवेदन पत्र डाउनलोड करें।
Step 3: फिर सामूहिक विवाह अनुदान योजना के फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी ध्यान से और सही-सही भरें।
Step 4: इसके बाद फॉर्म के साथ सभी जरूरी दस्तावेज संलग्न करें।
Step 5: फिर भरा हुआ फॉर्म नजदीकी ग्राम पंचायत, नगर निगम, नगरपालिका या जिला मुख्यालय के समाज कल्याण विभाग में जमा करें।
Step 6: अंत में आवेदन जमा होने के बाद पावती रसीद जरूर लें और सुरक्षित रखें।
निष्कर्ष-
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना उत्तर प्रदेश सरकार की एक बेहद सराहनीय पहल है जो गरीब परिवारों को बेटी की शादी के बोझ से राहत दिलाती है। Mukhyamantri Samuhik Vivah Yojana 2026 के तहत 1 लाख रुपये तक की सहायता सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में भेजी जाती है। इसलिए अगर आप पात्र हैं तो बिना देरी किए Mukhyamantri Samuhik Vivah Yojana UP Online Registration करें। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट shadianudan.upsdc.gov.in पर जाएं या नजदीकी समाज कल्याण विभाग से संपर्क करें, धन्यवाद।
Article Added By: Edurelation Team at 2026-04-06