Forgot password?    Sign UP
Kali Bai Scooty Yojana 2026: Eligibility, Documents, List & Apply Online

Kali Bai Scooty Yojana 2026: Eligibility, Documents, List & Apply Online


Advertisement :

Hello Students, जैसा की हम सब जानते है आज के समय में राज्य और हमारे देश की सरकारें बच्चों की पढाई को प्रोत्साहन देने के लिए भरपूर कोशिश कर रही है। इसी कड़ी में राजस्थान की मेधावी छात्राओं के लिए एक शानदार योजना चल रही है जो उन्हें आगे पढ़ने के लिए प्रेरित करती है। आपको बता दे की kali bai bheel medhavi chhatra scooty yojana के तहत राजस्थान सरकार 12वीं में अच्छे नंबर लाने वाली छात्राओं को मुफ्त स्कूटी देती है। kali bai scooty yojana 2026 के तहत हर साल करीब 30 हजार मेधावी छात्राओं को स्कूटी दी जाती है।

इस लेख के माध्यम से हम आपको काली बाई भील स्कूटी योजना के बारें में विस्तार से बतायेंगे जैसे इसकी eligibility, documents, apply online, list और official website क्या है? तो लेख को अंत तक पढ़ें और अपनी बेटियों के लिए फ्री स्कूटी हेतु आवेदन करें।

Kali Bai Bheel Scooty Yojana 2026 – एक नजर में



योजना का नाम: कालीबाई भील मेधावी छात्रा स्कूटी योजना

राज्य: राजस्थान

शुरुआत: 1 अप्रैल 2020

कुल लाभार्थी: लगभग 30,000 छात्राएं प्रति वर्ष

kali bai scooty yojana official website: hte.rajasthan.gov.in

Kali Bai Bheel Medhavi Chhatra Scooty Yojana क्या है?



दोस्तों kali bai bheel medhavi chhatra scooty yojana साल 2019 में राजस्थान के तत्कालीन मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा घोषित और 1 अप्रैल 2020 से लागू की गई योजना है। यह योजना डूंगरपुर की वीरांगना कालीबाई भील के नाम पर है जिन्होंने शिक्षा के लिए अपना बलिदान दिया था।

काली बाई भील स्कूटी योजना का मुख्य उद्देश्य 9वीं से 12वीं कक्षा तक पढ़ने वाली छात्राओं को अधिक नंबर लाने के लिए प्रेरित करना, माता-पिता को लड़कियों को रेगुलर स्कूल भेजने के लिए प्रोत्साहित करना और छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिए तैयार करना है।

Kali Bai Scooty Yojana Me Konsi Scooty Milti Hai?



Kali bai medhavi scooty yojana के तहत पात्र छात्राओं को राजस्थान सरकार की ओर से नई स्कूटी दी जाती है। स्कूटी के साथ नीचे दी गई सुविधाएं भी मिलती हैं:

• छात्रा के नाम से रजिस्ट्रेशन के कागज

• परिवहन का खर्च

• एक साल का इंश्योरेंस

• 5 साल का थर्ड पार्टी इंश्योरेंस

• 2 लीटर पेट्रोल (एक बार)

• एक हेलमेट

Note: kali bai scooty yojana 2026 में स्कूटी के रजिस्ट्रेशन की तारीख से 5 साल तक इसे बेचा नहीं जा सकता। इसलिए आप सभी इस बात का ध्यान ख़ास तौर पर रखें वरना आप पर कोई करवाई की जा सकती है!

Kali Bai Scooty Yojana 2026 – कितनी स्कूटी किसे मिलेगी?



दोस्तों इस योजना में बोर्ड और स्ट्रीम के अनुसार स्कूटी का वितरण होता है, जो इस प्रकार है:

• RBSE सरकारी स्कूल: 50%

• RBSE प्राइवेट स्कूल: 50%

• CBSE सरकारी/प्राइवेट: 25%

स्ट्रीम के अनुसार स्कूटी वितरण इस प्रकार है:

• आर्ट: 55%

• साइंस: 40%

• कॉमर्स: 5%

Kali Bai Scooty Yojana Eligibility – पात्रता क्या है?



इस योजना की पात्रता की बात करें तो नीचे दी गई शर्तें पूरी करने वाली छात्राएं आवेदन कर सकती हैं:

• RBSE बोर्ड से 12वीं में न्यूनतम 65% अंक होने चाहिए।

• CBSE बोर्ड से 12वीं में न्यूनतम 75% अंक होने चाहिए।

• छात्रा ने राजस्थान के किसी भी स्कूल से रेगुलर पढ़ाई करके 12वीं पास की हो।

• राजस्थान के किसी कॉलेज में ग्रेजुएशन के लिए रेगुलर एडमिशन लिया गया हो।

• छात्रा के माता-पिता की वार्षिक आय ₹2.5 लाख रुपये से अधिक न हो।

इसके अलावा ध्यान रखें की नीचे दी गई बिन्दुओं के अनुसार इन छात्राओं को स्कूटी नहीं मिलेगी:

• 12वीं पास करने और कॉलेज में एडमिशन के बीच एक साल का गैप होने पर।

• अगर छात्रा पहले किसी भी कक्षा के नंबर पर स्कूटी ले चुकी हो।

Note: अगर छात्रा को 10वीं में स्कूटी मिल चुकी है तो 12वीं में अच्छे नंबर आने पर स्कूटी नहीं बल्कि ₹40,000 की राशि दी जाएगी।

Kali Bai Scooty Yojana Documents – जरूरी दस्तावेज



दोस्तों kali bai scooty yojana apply online करते समय नीचे दिए गए दस्तावेज तैयार रखें:

• 12वीं की मार्कशीट

• सरकारी या प्राइवेट स्कूल में रेगुलर 12वीं करने का प्रमाण पत्र

• कॉलेज या किसी अन्य कोर्स के लिए एडमिशन का प्रमाण पत्र

• राजस्थान का आवास प्रमाण पत्र

• जाति प्रमाण पत्र

• आय प्रमाण पत्र

• जन आधार कार्ड

• आधार कार्ड

Kali Bai Scooty Yojana Apply Online – आवेदन कैसे करें?



इस योजना में आवेदन करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स ध्यान से फॉलो करें:

Step 1: सबसे पहले kali bai scooty yojana official website- hte.rajasthan.gov.in पर जाएं।

Step 2: इसके बाद होम पेज पर Registration/Login का ऑप्शन दिखेगा।

Step 3: यहाँ अगर SSO ID नहीं बनी है तो जन आधार नंबर के जरिए SSO ID के लिए रजिस्टर करें इसके अलावा अगर SSO ID पहले से है तो सीधे लॉगिन करें।

Step 4: इसके बाद आप फिर से kali bai scooty yojana official website पर दोबारा लॉगिन करें।

Step 5: यहाँ आवेदन फॉर्म में मांगी गई सारी जानकारी सही से भरें।

Step 6: फिर kali bai scooty yojana documents के अनुसार सभी दस्तावेज अपलोड करें।

Step 7: अंत में Submit बटन पर क्लिक करें और आवेदन की रसीद सुरक्षित रखें ताकि भविष्य में आप अपने बारें में स्टेटस जान सकें।

Kali Bai Scooty Yojana 2026 List – नाम कैसे चेक करें?



दोस्तों इस योजना अपना नाम चेक करने के लिए आप निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो करें:

Step 1: सबसे पहले kali bai scooty yojana official website - hte.rajasthan.gov.in पर जाएं।

Step 2: यहाँ होम पेज पर Online Scholarship टैब पर क्लिक करें।

Step 3: इसके बाद नीचे "विभिन्न छात्रवृत्ति योजनाएं" सेक्शन में जाएं।

Step 4: फिर "Final List of Kali Bai Bheel Medhavi Chhatra Scooty Yojana" के लिंक पर क्लिक करें।

Step 5: इसके बाद अपनी कैटेगरी के अनुसार kali bai scooty yojana 2026 list में नाम चेक करें।

निष्कर्ष-



दोस्तों जैसा की हमने ऊपर इस लेख में जाना kali bai bheel scooty yojana राजस्थान की मेधावी छात्राओं के लिए शिक्षा में आगे बढ़ने का एक शानदार प्रोत्साहन है। अगर आपने RBSE से 65% या CBSE से 75% अंक 12वीं में प्राप्त किए हैं तो आज ही hte.rajasthan.gov.in पर जाएं और kali bai scooty yojana apply online करें। अधिक जानकारी के लिए kali bai scooty yojana official website- hte.rajasthan.gov.in विजिट करें।

Article Added By: Edurelation Team at 2026-04-11


Advertisement :