‘सुसान कॉयल’ बनी ऑस्ट्रेलिया में सेना की प्रथम महिला प्रमुख
2026-04-14 : हाल ही में, लेफ्टिनेंट जनरल सुसान कॉयल (Susan Coyle) को ऑस्ट्रेलिया में सेना की प्रथम महिला प्रमुख के रूप में नियुक्त किया गया है। आपको बता दे की वह यहाँ इस पद पर "लेफ्टिनेंट जनरल साइमन स्टुअर्ट" का स्थान लेंगी। इस प्रकार ऑस्ट्रेलिया ने इतिहास में पहली बार एक महिला को सेना प्रमुख बनाने का फैसला किया है। 55 वर्षीय कॉयल वर्ष 1987 में सेना में शामिल हुई थीं। और वह वर्ष 1992 में रॉयल मिलिट्री कॉलेज से पास होकर रॉयल ऑस्ट्रेलियन कॉर्प्स ऑफ सिग्नल्स में शामिल हुईं थी।
फ़िलहाल सुसान कॉयल जुलाई से यह पद संभालेंगी। इससे पहले वह अफगानिस्तान और पश्चिम एशिया में कई अभियानों का नेतृत्व कर चुकी हैं। इस नियुक्ति से पहले कॉयल देश की सेना में जॉइंट कैपेबिलिटीज की चीफ हैं और ऑस्ट्रेलियाई फोर्स के स्पेस और साइबर डोमेन की जिम्मेदारी संभाल रही हैं।