UP Board Copy Rechecking 2026: फैल विद्यार्थीयों के लिए एक और मौका, री-चेक के लिए ऐसे करें आवेदन
दोस्तों UP Board 10th 12th Result 2026 का इंतजार लाखों छात्रों के लिए खत्म होने वाला है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) जल्द ही 55 लाख से ज्यादा छात्रों के नतीजे जारी करने वाला है। रिजल्ट आने के बाद जहां कई छात्र खुश होंगे, वहीं कुछ ऐसे भी होंगे जिन्हें लगेगा कि उनकी मेहनत के हिसाब से नंबर कम आए हैं। ऐसे में UP Board Copy Rechecking 2026 यानी स्क्रूटनी की सुविधा उनके लिए एक बड़ा सहारा बनती है।
अगर आप भी यह जानना चाहते हैं कि UP Board Ki Copy Rechecking Kaise Kare, फीस कितनी है और UPMSP Scrutiny Result 2026 कैसे देखें तो इस लेख में आपको हम सब कुछ बताने वाले है जिसे समझकर आप भी अपने लिए री-चेक का फॉर्म भर सकते है।
पहले UP Board 10th 12th Result 2026 ऐसे चेक करें-
रिचेकिंग से पहले जरूरी है कि आप अपना रिजल्ट सही तरीके से चेक कर लें। UP Board 10th 12th Result 2026 देखने के लिए इन आधिकारिक वेबसाइट्स (upmsp.edu.in, upresults.nic.in, results.upmsp.edu.in) पर जाएं, रिजल्ट चेक करने का तरीका इस प्रकार है:
स्टेप 1. सबसे पहले ब्राउज़र को खोलें और ऊपर दी गई किसी भी वेबसाइट पर जाएं।
स्टेप 2. इसके बाद होमपेज पर UP Board 10th या 12th Result 2026 का लिंक चुनें।
स्टेप 3. फिर अपना रोल नंबर दर्ज करें।
स्टेप 4. अंत में सबमिट बटन दबाते ही रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा फिर भविष्य के लिए मार्कशीट डाउनलोड या प्रिंट जरूर कर लें।
UP Board Copy Rechecking क्या होती है?
सबसे पहले तो आपको बता दे की स्क्रूटनी में कॉपी को दोबारा पूरी तरह नहीं पढ़ा जाता, बल्कि नंबरों की जांच और टोटलिंग को वेरीफाई किया जाता है। अगर इसमें कोई गलती पाई जाती है तो नंबर सुधार दिए जाते हैं। आप इसे ऐसे समझें की यूपी बोर्ड की स्क्रूटनी प्रक्रिया उन छात्रों के लिए होती है जिन्हें अपने परीक्षा परिणाम पर शक होता है। रिचेकिंग कॉपी कैसे चेक होती है लगभग विद्यार्थियों के मन में यह सवाल होता है। तो समझ लीजिए कि इस प्रक्रिया में:
• यह देखा जाता है कि कहीं कोई उत्तर बिना जांचे तो नहीं छूट गया।
• अंकों की गणना में कोई गलती तो नहीं हुई।
• हर सवाल के नंबर सही तरीके से जोड़े गए हैं या नहीं।
UP Board Copy Rechecking Fees – कितना लगेगा शुल्क?
• हर विषय के प्रत्येक प्रश्नपत्र के लिए: ₹500
• थ्योरी और प्रैक्टिकल दोनों हैं तो: ₹500
Copy Rechecking Form UP Board – आवेदन कैसे करें?
अगर आपके मन में भी अपने रिजल्ट को लेकर कोई भ्रम है तो आप इसके लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते है, जिसकी सम्पूर्ण प्रोसेस इस प्रकार है:
स्टेप 1. सबसे पहले यूपी बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाएं।
स्टेप 2. इसके बाद होमपेज पर रिवैल्युएशन या रिचेकिंग के लिए जारी नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ें।
स्टेप 3. नोटिस पढ़ने के बाद इंटरमीडिएट या हाईस्कूल स्क्रूटनी लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 4. फिर लिंक खुलने के बाद अपनी डेट ऑफ बर्थ और रोल नंबर डालकर सबमिट करें।
स्टेप 5. इसके बाद जिस विषय के लिए स्क्रूटनी करवानी है उसे सेलेक्ट करें।
स्टेप 6. अंत में तय शुल्क का भुगतान करें और आवेदन फॉर्म सबमिट कर दें।
UP Board Ki Copy Rechecking Kaise Kare – किस स्थिति में करें आवेदन?
ध्यान रहे की हर छात्र को स्क्रूटनी की जरूरत नहीं होती। नीचे दिए गए संकेतों से समझें कि आपको अपनी कॉपी को री-चेक करना चाहिए या नही:
• परीक्षा बहुत अच्छी हुई थी लेकिन नंबर उम्मीद से काफी कम आए हों।
• किसी विषय में पिछले साल से अचानक बहुत कम नंबर आए हों।
• पासिंग मार्क्स से बस 1-2 नंबर कम रहे हों।
• किसी सवाल का पूरा जवाब लिखा हो फिर भी नंबर न मिले हों।
UPMSP Scrutiny Result 2026 – संशोधित रिजल्ट ऐसे देखें
जिन छात्रों ने स्क्रूटनी के लिए आवेदन किया था, उनके लिए UPMSP Scrutiny Result 2026 आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जारी किया जाएगा। संशोधित रिजल्ट देखने का तरीका समझें:
स्टेप 1. सबसे पहले UPMSP की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाएं।
स्टेप 2. इसके बाद होमपेज पर "परीक्षाफल" ऑप्शन पर क्लिक करें।
स्टेप 3. फिर हाई स्कूल (कक्षा X) या इंटरमीडिएट (कक्षा XII) के परीक्षाफल लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 4. इसके बाद अपना जिला और रोल नंबर दर्ज करें।
स्टेप 5. अंत में Submit बटन पर क्लिक करें फिर स्क्रीन पर स्क्रूटनी का संशोधित परिणाम दिख जाएगा।
कुल मिलाकर देखें तो UP Board Copy Rechecking 2026 उन छात्रों के लिए एक बेहतरीन मौका है जो अपने रिजल्ट से संतुष्ट नहीं हैं। अगर आपको लगता है कि आपकी मेहनत सही तरीके से नहीं आंकी गई, तो सही समय पर Copy Rechecking Form UP Board भरें और अपना हक मांगें।
Article Added By: Edurelation Team at 2026-04-16